बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस अथिया शेट्टी का 5 नवंबर को अपना 31वां बर्थडे मना रही है। सोशल मीडिया पर फैंस और करीबी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी ने बेटी अथिया के बर्थडे पर शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की और जमकर प्यार उड़ेला। बेटी के लिए एक्टर का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
फैंस एक्टर के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।