बेहतरीन और अद्वितीय म्यूजिक देने के लिए मशहूर रॉकस्टार डीएसपी की रुचि उनके ब्लॉकबस्टर गानों में झलकती है। उनका म्यूजिक रॉक और पॉप का एक अनूठा मिश्रण है, जिससे दर्शक उनके दीवाने और फैंस दोनों बन जाते हैं।
शिन मैडकिड का यह वीडियो दर्शाता है कि रॉकस्टार डीएसपी के कैची नंबर्स भाषाओं और शैलियों से परे हैं। प्रतिभाशाली संगीत निर्देशक मलेशिया में ऊ सोलरिया और अमेरिका में ऊ अंटावा से सफल वर्ल्ड टूर कर भारत वापस आ गए हैं। बहुप्रतीक्षित कंगुवा और पुष्पा 2 में अपनी संगीत प्रतिभा से एक बार फिर अपने फैंस का दिल जीतने की तैयारी कर रहे हैं।