मुंबई: 1 नवंबर को करवा चौथ के जश्न की धूम खूब दिखी।हर फेस्टिवल की तरह या इस त्योहार का रंग बॉलीवुड सितारों पर भी चढ़ा नजर आया। जहां न्यूली ब्राइड परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के साथ अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया।
वहीं उनकी बहन प्रियंका चोपड़ा ने इस बार पति से दूर रहकर ये त्योहार मनाया है। करवाचौथ से जुड़ी एक तस्वीर पीसी ने इंस्टा पर शेयर की है। दरअसल, ‘मामी फिल्म फेस्टिव’ और ‘जियो वर्ल्ड प्लाज़ा’ के ओपनिंग इवेंट की वजह से प्रियंका मुंबई आईं थीं। ऐसे में बुधवार को देसी गर्ल ने मुंबई में भी करवा चौथ मनाया और चांद की पूजा की।
प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की है उसमें विंडो के के पास एक ब्यूटिफुली डेकोरेटेड छलनी रखी हुई है, जिसमें मिट्टी का दीपक जल रहा है जो चंद्रमा की एक झलक पाने के इंतजार में है।इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा-“सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं।” उन्होंने इस पोस्ट में अपने पति निक को भी टैग किया है।
यहां आपको बता दें कि प्रियंका ने अपने पोस्ट में ये भी बताया है कि करवा चौथ की रात ही वह मुंबई से अपने पति के घर के लिए रवाना हो चुकी हैं।