बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस वेब सीरीज ‘फ्रेंड्स’ के ‘चैंडलर बिंग’ यानी एक्टर मैथ्यू पेरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। एक्टर 28 अक्टूबर को इस दुनिया को अलविदा कह गए, जिससे उनके चाहने वालों को बड़ा झटका लगा और वे सोशल मीडिया पर दुख व्यक्त करते नजर आए। वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी एक्टर के निधन से शॉक्ड रह गईं और तीन दिन बाद उन्हें श्रद्धांजलि दी है। एक्ट्रेस ने अपना दुख व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर किया है।
बता दें, मैथ्यू पेरी महज 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। खबरों की मानें तो एक्टर की डेड बॉडी हॉट बाथटब में पाई गई थी।