बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर फिल्म लेखक, कवि और गीतकार जावेद अख्तर अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह कई बार बेबाक टिप्पणी देकर सुर्खियों में आ चुके हैं। अब हाल ही में उन्होंने रामायण, भगवान राम और माता सीता को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद वह चर्चा में बने हुए हैं।
दरअसल, हाल ही में दिवाली से पहले ठाकरे परिवार के सदस्य और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से एक दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया, जिसमें जावेद अख्तर भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान राम और मां सीता को लेकर बड़ा बयान दिया है।
गीतकार ने कहा- ‘राम और सीता सिर्फ भगवान नहीं थे, बल्कि वे हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक भी हैं। रामायण को भी मैं इसी का दर्जा देता हूं। वैसे तो मैं नास्तिक हूं लेकिन इन हिंदू देवी-देवता की जन्मभूमि पर जन्म लेना मेरे लिए गर्व की बात है।”
बता दें, गीतकार जावेद अख्तर का हिंदी सिनेमा में काफी योगदान है। उन्होंने ‘शोले, जंजीर, मिस्टर इंडिया, सागर, यकीन, काला पत्थर, अर्जुन, डॉन और दीवार’ जैसी कई सुपरहिट मूवीज लिखी हैं।