बॉलीवुड तड़का टीम. फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। हाल ही में उनके 4 महीने के बेटे जैद का ऑपरेशन हुआ है, जिससे उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। यह खबर सुनने के बाद अरमान मलिक के फैंस भी चिंता में पड़ गए हैं और जल्द ही जैद की रिकवरी की दुआ कर रहे हैं।यूट्यूब लगातार ब्लॉग के जरिए फैंस को पल-पल का अपडेट दे रहे हैं।
दरअसल, कुछ दिन पहले पहले अरमान मलिक दोनों पत्नियों कृतिका और पायल परिवार के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। वहां पर अचानक बेटे जैद की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चे की आंतों में इन्फेक्शन है और उसकी आंतें फंस गई है, जिसके बाद बच्चे का ऑपेरशन हुआ।
व्लॉग में ऑपरेशन के बाद अरमान की पत्नी कृतिका बताती हैं कि जैद का ऑपरेशन हो गया है उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है और डॉक्टरों ने बोला है कि दो दिन के लिए उससे बिल्कुल भी नहीं मिल सकते।
वहीं अरमान बताते हैं कि जैद अब दो दिन तक बिना कुछ खाए-पिये रहेगा और इंजेक्शन के जरिए ही उसे कुछ दिया जाएगा। इसके साथ ही अरमान बताते हैं कि जैद का ऑपरेशन सक्सेसफुल हो गया है और कहते हैं कि जैद के लिए दुआ करें।