नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। यह फिल्म आज यानी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है,जिसमें एक्ट्रेस रणवीर सिंह के साथ पर्दे पर नजर आ रही है। वहीं इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने बताया है कि बिग बॉस ओटीटी 2 में उनके फेवरेट कंटेस्टेंट्स कौन हैं।
बिग बॉस ओटीटी 2 में कौन है आलिया भट्ट का फेवरेट
आलिया भट्ट ने बिग बॉस ओटीटी में अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स के बारे में बताते हुए कहा कि शो में उन्हें तीन कंटेस्टेंट्स काफी पसंद हैं, जिन्हें वे खुद भी फॉलो करती हैं। आलिया ने एल्विश यादव को ‘रॉकी टाइप पर्सनालिटी’ बताया और कहा कि उन्हें एल्विश का सेंस ऑफ ह्यूमर काफी अच्छा लगता है। वहीं मनीषा को एक्ट्रेस ने ‘शो की रानी’ का टाइटल दिया है। मनीषा का यूनिक अंदाज एक्ट्रेस को काफी पसंद आता है। वहीं अपनी बड़ी बहन पूजा भट्ट को आलिया ने अपने घर परिवार की रानी बताया है।
Alia Bhatt reveals her favorite from Bigg Boss OTT – Elvish Yadav, Manisha Rani & of course her sister Pooja Bhatt ji.
Alia says, Elvish bahot hi funny aur entertaining hain. Uska systumm hai! 🔥 #BiggBossOTT2 pic.twitter.com/hI7CbhsYsX
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) July 27, 2023
बता दें कि जिया सिनेमा पर बिग बॉस ओटीटी 24 घंटे लाइव चल रहा है, जहां आप अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को हर समय देख सकते हैं। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर इसे पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है।